Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कसबा केस में पीडि़ता ने हाईकोर्ट में सुनाया दर्द, वारदात के वक्त शराब के नशे में था मनोजित

पुलिस की विशेष जांच टीम इस मामले की जांच कर रही है, जिसमें कुल 9 सदस्य शामिल हैं

10 Jul 2025

कसबा केस में पीडि़ता ने हाईकोर्ट में सुनाया दर्द, वारदात के वक्त शराब के नशे में था मनोजित

कोलकाता। कसबा लॉ कॉलेज गैंगरेप मामले में गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान पीडि़ता ने कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वो (आरोपी) शराब के नशे की हालत में था। इस टिप्पणी के बाद अदालत में मौन छा गया। 
इसी के साथ पीडि़ता के वकील अरिंदम जाना ने कोर्ट को बताया कि परिवार जांच प्रक्रिया से संतुष्ट है और अब सिर्फ जांच रिपोर्ट की कॉपी चाहते हैं ताकि यह समझा जा सके कि जांच कहां तक पहुँची है।  मामले की सुनवायी कर रहे न्यायमूर्ति सौमेन सेन और न्यायमूर्ति मिता दास डे की डिवीजन बेंच ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जांच रिपोर्ट की प्रति केवल पीडि़ता के परिवार को दी जाएगी। यह मीडिया या किसी तीसरे पक्ष के साथ साझा नहीं की जा सकती। सारी जानकारी अदालत की सुरक्षा में ही रखी जाएगी।  दरअसल घटना का खुलासा 27 जून को हुआ, जब पीडि़ता ने आरोप लगाया कि 25 जून की शाम उसे कॉलेज बुलाया गया था। बाद में उसे कॉलेज के सुरक्षाकर्मी के कमरे में ले जाकर बलात्कार किया गया। आरोप है कि उस दौरान सुरक्षाकर्मी को कमरे के बाहर बैठा दिया गया था। अब तक कॉलेज के गार्ड सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
पुलिस की विशेष जांच टीम इस मामले की जांच कर रही है, जिसमें कुल 9 सदस्य शामिल हैं। पीडि़ता और आरोपियों के रक्त सैंपल लेकर डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया है। पुलिस ने कोर्ट में कहा कि आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल किसी नई पुलिस रिमांड की मांग नहीं की गई। सभी आरोपी 22 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे। राज्य की ओर से वकील कल्याण बंदोपाध्याय ने अदालत को बताया कि जांच रिपोर्ट एक सील बंद लिफाफे में जमा की गई है। इसके साथ ही सीआरपीसी की धारा 164 के तहत पीडि़ता का बयान भी अदालत को सौंपा गया है। कसबा कांड में कोर्ट की निगरानी में जांच तेज़ी से आगे बढ़ रही है। जहां एक ओर पीडि़ता ने जांच पर भरोसा जताया है, वहीं कोर्ट ने भी स्पष्ट किया है कि जांच से जुड़ी कोई भी जानकारी गोपनीय रहेगी। अगले कुछ हफ्ते इस केस की दिशा तय करेंगे, जिसमें डीएनए रिपोर्ट और विशेष जांच कमेटी की अगली रिपोर्ट अहम भूमिका निभाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कसबा केस में पीडि़ता ने हाईकोर्ट में सुनाया दर्द
पुलिस की विशेष जांच टीम इस मामले की जांच कर रही है, जिसमें कुल 9 सदस्य शामिल हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News